पूर्णिया, फरवरी 17 -- कसबा, एक संवाददाता।कसबा प्रखंड के बथनाहा-श्रीनगर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल चालक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सदुबेली पंचायत के सीज टोला के पास हुई, जहां ईंट से लदे एक ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। मृतक की पहचान सदुबेली पंचायत निवासी मो. अब्दुल जब्बार के 13 वर्षीय पुत्र मो. जमील के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मो. जमील पंचायत सरकार भवन के पास से साइकिल लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर ...