गाजीपुर, जनवरी 7 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ककरहीं गांव में सड़क पर पहिया ऊंचा-नीचा होने के चलते ईंट लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। जिससे उस पर बैठा मजदूर उसके नीचे दब गया और बेहद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। एंबुलेंस की मदद से सैदपुर सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे से ईंट लादकर एक ट्रैक्टर जा रहा था। अभी वो ककरहीं गांव के पास पहुंचा लेकिन उसका एक पहिया सड़क के नीचे खाली स्थान में पड़ जाने से वो एक तरफ ज्यादा झुक गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ईंट उतारने के लिए उस पर बैठकर जा रहा मजदूर 45 वर्षीय रामजन्म वनवासी पुत्र सुदर्शन वनवासी निवासी हीराधरपुर उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका हाथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.