गढ़वा, जुलाई 20 -- मझिआंव। नगर पंचायत के वार्ड सात में 12 दिन पहले नाली में ईंट लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वार्ड के आदमी मिस्त्री के गली में जाने के क्रम में नाली का निर्माण कराया गया है। उसका ढक्कन भी गुणवत्तापूर्ण नहीं बनाया गया। करीब 22 लाख रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया है। मामले में संवेदक संतोष ने बताया कि नाली का निर्माण बीच में ही करना था। घर-घर नल योजना के लगाए गए पाइप के कारण उसे किनारे बनाया गया। टूटे ढक्कन को फिर से बनाया जाएगा। नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हुआ। कार्य का भुगतान नहीं किया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि संवेदक के द्वारा हर हाल में उसे पुनः दुरुस्त कराया जाएगा। अन्यथा जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...