आजमगढ़, अगस्त 17 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव में शुक्रवार को ईंट रखने-हटाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने हमला कर भाई-बहन सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव निवासी राधिका पत्नी अखिलेश यादव का पड़ोसी से विवाद है। ईंट रखने-हटाने को लेकर शुक्रवार की दोपहर में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रात आठ बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर हमला कर दिया। राधिका के पुत्र 15 वर्षीय अवनीश को पीटने लगे। हमलावरों ने अवनीश की पीठ में कई जगह दांत से काट लिया। बचाव में आई अवनीश की बहन आंचल और उसकी मां को भी मारपीटकर घायल कर दिया। आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। मां राधिका देवी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.