बरेली, फरवरी 24 -- कहने के बावजूद घर के सामने खेल रहा बच्चा नहीं हटा तो एक व्यक्ति ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। विरोध पर उसके पिता से मारपीट की गई। इस मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नकटिया ग्रास मंडी निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह उनका सात वर्षीय बेटा सुभाष घर के सामने खेल रहा था। तभी सामने ही रहने वाले रामसिंह ने गालियां देते हुए उसे वहां से जाने को कहा। मगर उनका बेटा फिर भी खेलता रहा, जिस पर रामसिंह ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। सुभाष ने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो वह राम सिंह के घर शिकायत करने गए। वहां राम सिंह, उसकी पत्नी माया और बेटी लक्ष्मी गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...