बहराइच, जनवरी 9 -- *बहराइच, संवाददाता। ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले प्रवासी और श्रमिक परिवारों के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। तीन चरणों में 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 2500 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि प्रवासी श्रमिक परिवारों की निरंतर आवाजाही के कारण उनके बच्चे नियमित टीकाकरण सेवाओं से वंचित रह जाते हैं, जिसका असर बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व पर पड़ता है। इसी चुनौती को देखते हुए जिले के 318 ईंट-भट्ठों की पहचान कर विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहला चरण 15, 16, 19 और 20 जनवरी, दूसरा चरण 16, 17, 19 और 20 फरवरी, जबकि तीसरा चरण 23, 24, 27 और 30 मार्च को आयोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.