अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी एडवोकेट ग्रुप ऑफ लीजेंड के संरक्षक व अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जीएसटी काउंसिल से ईंट भट्ठों को व्यापार कर व वैट की तरह कम्पोजिशन स्कीम में एकमुश्त राशि का प्रावधान लागू करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर गुप्ता एडवोकेट ने जीएसटी काउंसिल दिल्ली व कमिश्नर राज्यकर लखनऊ को जनहित में ज्ञापन भेजकर मांग की है कि ईंट भट्टा को व्यापार कर व वैट की तरह एकमुश्त धनराशि जमा करने का प्रावधान लागू हो। जिससे राजस्व में भट्ठे वाले समय समय पर जमा करते रहेंगे। किशोर कुमार, एमपी भारद्वाज, मुकेश सक्सेना, आरके गुप्ता, राजमुकुट वार्ष्णेय, रुचि वार्ष्णेय, अजय शर्मा, कपिल मिश्रा, अरुण माथुर, चंद्रशेखर शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, योगेंद्र गुप्ता, सुधां...