दरभंगा, जनवरी 9 -- दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रमंडलीय सभागार में राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गयी। इसमें विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण से संबंधित कार्यों को लेकर आयुक्त ने कई दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने तीनों जिलों के जिला नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नीलाम पत्र में लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति मिट्टी का उठाव किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए। ईंट-भट्ठों से संबंधित रॉयल्टी की वसूली एवं प्रदूषण जांच भी नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया। वाणिज्य कर विभाग को निर्देशित किया गया कि जिला स्तर पर प्रत्येक माह विशेष अभियान चलाकर जांच की जाए। राजस्व एवं भूमि सुधार व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.