गोरखपुर, जनवरी 22 -- हरपुर-बुदहट। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर स्थित मनोज मार्का ईंट भट्ठा से अज्ञात चोरों ने एक खच्चर और एक घोड़ा चोरी कर लिया। घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह जब भट्ठा मालिक को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन पशुओं का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। भट्ठा मालिक फूलदेव यादव ने थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, दोनों पशु ईंट भट्ठे के कार्य में लगे थे। चोरी से भट्ठा का संचालन प्रभावित हो रहा है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि भट्ठा मालिक ने तहरीर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.