कौशाम्बी, मार्च 21 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद सैनी कोतवाली के एक गांव के ईंट-भट्ठे में परिवार के साथ रह रही किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता ने खोजबीन के बाद एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए सैनी पुलिस को तहरीर दी है। सैनी कोतवाली के एक गांव का रहने वाला मजदूर ईंट भट्ठे में परिवार के साथ रहता है। पीड़ित ने शुक्रवार को सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी गुरुवार की रात से गायब है। सुबह जानकारी होने पर उसकी खोजबीन की। गांव में भी पता लगवाया, लेकिन जानकारी नहीं हुई। रिश्तेदारियों में भी पता गया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पा रहा है। पिता ने एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.