प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रहवई गांव निवासी बद्री प्रसाद का 60 वर्षीय बेटा संतराम किसी ईंट भट्ठे पर काम करने गया था। वहीं दूसरे साथी भी बांस लेकर काम कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे काम करने के दौरान अचानक बांस का धक्का लगने से संतराम ईंट पर गिरा तो गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने घायल को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...