देवरिया, अक्टूबर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक मासूम का मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ है। इसके कारण दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर बिहार के एक ही गांव के करीब 80 मजदूर काम करते हैं। बीते 27 अक्टूबर की रात को एक मजदूर अपने परिवार के साथ भट्ठे पर बने टिन शेड में सोया हुआ था। रात करीब दो बजे (28 अक्टूबर) उसकी तीन वर्षीय बच्ची अचानक कमरे से गायब हो गई। परिजनों ने उसे इधर-उधर काफी दूढ़ा लेकिन कुछ पता नहीं चला। बच्ची के गायब होने से परिजन परेशान हो गए। कुछ देर बाद बच्ची ईंट पॉथने के लिए रखे मिट्टी के ढेर के तरफ से आती दिखाई दी। परिजनों ने देखा तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.