गया, दिसम्बर 18 -- नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोपाला नगर गांव में बुधवार की देर शाम मदन राजवंशी की हुई हत्या मामले में पुलिस ने हत्या के कारणों का पर्दाफाश कर दिया है। नीमचक बथानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठे पर मजदूर चढ़ाने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर गांव के ही लोगों ने मदन राजवंशी को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार की देर रात को ही शव पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया था। गौरतलब है कि बुधवार की देर शाम को गोपाला नगर गांव में अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। गोलियों की आवाज से लोग अपने-अपने घर में दुबक गए। जब गोली की आवाज शांत हुई और लोग बाहर निकले तो देखा कि मदन राजवंशी की हत्या हो गई है। मदन राजवंशी की हत्या की जांच में गुरुवार की शाम एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, एड...