लखनऊ, मई 18 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज के रहमतनगर में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले पति-पत्नी की रविवार को मौत हो गई। दोनों शुक्रवार रात में खाना खाकर भट्ठे पर ही सोए थे। अगले दिन सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रहमतनगर स्थित भारत ब्रिक फील्ड पर छतीसगढ़ के जॉज गीर चम्पा निवासी करन कुमार (29) अपनी पत्नी पिंकी (20) के ईंट पथाई करते थे। दोनों भट्ठे पर ही रहते थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात में करन और पिंकी खाना खाकर सो गए। शनिवार तड़के उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूर उन्हें गोसाईंगंज सीएचसी ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों से उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में हालत बिगड़ने पर दोनों को ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान करन और पिंकी की मौत हो गई। डेढ़ साल पहले द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.