मिर्जापुर, फरवरी 14 -- मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोरमार माफी गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर अवैध शराब के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद कर तीन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए तीनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। जो यहाँ ईंट भट्ठे की आड़ में शराब का अवैध धंधा संचालित कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि हीरा अंग्रेजी मार्का ईंट भट्ठा पर अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने की लगातार शिकायत मिल रही थी। सूचना पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने भट्ठे पर दबिश दी। छापेमारी में मौके से 22 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुई। साथ ही शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले टीन, पाइप और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी झारखंड के गुमला के सूपा न...