बलरामपुर, जनवरी 24 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुमड़ी (शुक्लागंज बाजार) में संचालित मेसर्स जे.के. ईंट उद्योग का सत्र 2025-26 के लिए लाइसेंस नवीनीकरण जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई संयुक्त खातेदारी की भूमि पर संचालित ईंट-भट्ठे के लिए सभी सहखातेदारों की अनिवार्य सहमति प्रस्तुत न किए जाने के कारण की गई है। जिला प्रशासन के खनिज अनुभाग से जारी पत्र के अनुसार ईंट-भट्ठा गाटा संख्या 893 (रकबा 2.8410 हेक्टेयर) स्थित संयुक्त खातेदारी की भूमि पर संचालित है। खनन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सामान्य मिट्टी के खनन एवं परिवहन के लिए सभी सहखातेदारों की लिखित सहमति आवश्यक है, जो भट्ठा संचालक द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि जब तक सभी सहखातेदारों की लिखित सहमति प्राप्त नहीं होती, तब तक इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.