पटना, फरवरी 11 -- ईंट-भट्ठा व खनन कार्य में लगे सभी व्यक्तियों का पहचान पत्र बनेगा। उनको राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल होगी। इसको लेकर खान एवं भूतत्व विभाग ने जिला खनन पदाधिकारियों से ऐसे सभी व्यक्तियों का आंकड़ा तलब किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ईंट भट्ठा एवं खनन कार्य में बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक कार्यरत हैं। इनके लिए राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। जागरूकता के अभाव में कई श्रमिक इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में जिला स्तर पर उनका रिकॉर्ड रखे जाने से लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने में आसानी होगी। साथ ही उनको न्यूनतम मजदूरी भी सुनिश्चित कराई जा सकेगी। कर्मियों के बच्चे डीएमएफ से होंगे लाभान्वित खनन कार्य में लगे बच्चों को डीएमएफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.