बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम अमलोखर निवासी बबली वर्मा पुत्र राम किशोर वर्मा ने अपने सहयोगियों रामलाल वर्मा निवासी महुटा थाना अतर्रा, शिवमोहन पुत्र छेदिया निवासी ओरन थाना बिसंडा जो ईंट भट्ठा में मजदूर भेजने का कार्य करते हैं। उक्त तीनों ने धर्मपाल सिंह पुत्र हरचंद सिंह निवासी भुंगारका थाना नागल चौधरी जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा से 17 जुलाई 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक फोन पे और बैंक आर टीजीएस के माध्यम से सात लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन तक मजदूर भेजने का आश्वासन देते रहे। लेकिन जब ठेकेदार धर्मपाल सिंह द्वारा मजदूर भेजने के लिए दबाव डाला गया तब शिव मोहन ने कोऑपरेटिव बैंक का चार लाख रुपये का चेक दे दिया जो बाउंस हो गया। उक्त खाते में मामूली धनराशि होने के कारण चेक बाउंस हो गया। ठेकेदार धर्मपाल सिंह में ब्कमासिन थान...