बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में रविवार की सुबह ईंट भट्ठा मजदूर का मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मजदूर की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मजदूर ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। खुब्बीपुर निवाड़ा गांव का रहने वाला शाकिर पुत्र हासिम बिहारीपुर गांव के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी और बच्चे भी उसके साथ ईंट भट्ठे पर ही मजदूरी करते है। ईंट भट्ठे पर उन्होंने अपनी झोपड़ी डाली हुई है, जिसमें रात के समय शाकिर ओर उसकी पत्नी आराम करते है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम किसी घरेलू बात को लेकर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद वह ईंट भट्ठे से अपने घर आ गया। र...