समस्तीपुर, जनवरी 30 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव स्थित एक ईंट भट्ठा चिमनी पर विगत दिनों हुई मारपीट की घटना में जख्मी मजदूर की मौत गुरुवार को हो गई। उसकी पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवारी पंचायत के वार्ड एक रामपुर समथू निवासी बालेश्वर मांझी के ललन कुमार मांझी (35) के रूप में हुयी है। सूचना पर अंगारघाट थाना की पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 15 दिन पहले उक्त अजय ईंट भट्टा चिमनी पर कुछ मजदूरों के बीच मिट्टी गिराने के विवाद में मारपीट हो गई थी। इसमें मजदूर ललन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसी बीच उसे अचानक सीना में दर्द शुरू होने लगा। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाकर उसका उपचार शुरू कराया। इसी दौरान गुरुवार को मजदूर ललन मांझी की मौत हो गई। उधर मामले में अंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.