मधुबनी, मार्च 20 -- बेनीपट्टी , निज प्रतिनिधि। अरेर थाना क्षेत्र की परौल पंचायत के नरही गांव के बधार (चौर) में ईंट भट्ठा पर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए हादसे में नरही गांव निवासी मजदूर राजू कुमार दास (40) की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गये। घायल नरही गांव के दिनेश दास, मंजय राय, परौल के विश्वनाथ पासवान, राम सागर दास व सुनील कुमार मंडल को मधुबनी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक डॉ. एनके यादव ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर है, जबकि तीन खतरे से बाहर हैं। सूचना मिलने पर अरेर थानाध्यक्ष नेहा निधि व अपर थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों ने थानाध्यक्ष को बताया कि भट्ठा (चिमनी) से ट्रैक्टर पर ईंट लोड की जा रही थी। इसी दौरान बगल की दीवार भरभराकर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.