मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- क्षेत्र में एक ईंट भट्टा मालिक ने तीन लोगों पर ठगी व धमकी का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। परासौली पुलिस चौकी के निकट आकांक्षा जैन पत्नी विकांत जैन का ईंट भट्टा हैं। एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि ग्राम शफीपुर के सुरेश पुत्र सामल के कहने पर उन्होंने पथेर (ईंट बनाने) कार्य के लिए गांव शफीपुर निवासी अंजू पुत्र मदनपाल को 1 लाख 20 हजार रुपये व देवी शरण पुत्र खिलारी को 1 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। लेकिन आरोपी लोगों ने न तो कार्य किया और न ही पैसे लौटाए। तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने बेईमानी के इरादे से झूठ बोलकर पैसे लेकर हड़प लिए। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.