बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। ईंट-भट्टा में मजदूरी कराने के बाद मालिक ने कई मजदूरों का भुगतान नहीं किया। पीड़ित पहले हर उस दरवाजे में दस्तक दी जहां से भट्ठा मालिक उनका भुगतान कर देता। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। थक हारकर जसपुरा व चिल्ला थाना क्षेत्र के मजदूरों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इसके पूर्व उन्होंने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया। सोमवार को शहर के अशोक लाट तिराहे में जसपुरा थाना क्षेत्र के ईंट-भट्ठा मजदूर शिवलाल, ज्योति, विमल, अंकित, राकेश आदि आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इसके पूर्व उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई। बताया कि उनके साथ चिल्ला थाना के ग्राम बंबिया निवासी सुग्रीम, अनीता, राखी आदि मजदूर शामिल हैं। उनका कहना है कि फतेहपुर जनपद के चक पैगंबरपुर मुत्तौर में वह एक ईंट...