आगरा, जनवरी 27 -- अमांपुर थाना क्षेत्र के गेंदूपुरा गांव में घर के बाहर लगा ईंटों का चट्ठा अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आकर नौ वर्षीय बालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सोमवार को करीब पौने 12 बजे नौ वर्षीय मानवेंद्र पुत्र योगेश कुमार निवासी गेंदूपुरा क्षेत्र के करसाना स्थित विद्यालय से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटा। घर के बाहर खेलते समय पास में ही लगा ईंटों का चट्ठा गिर गया, जिससे मानवेंद्र ईंटों के बीच दब गया। चीखपुकार पर परिजन पहुंच गए, उसे घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों ने मानवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दि...