वाराणसी, जनवरी 7 -- रामनगर, संवाददाता। बटाऊबीर निवासी ईंट करोबारी अनूप कुमार गुप्ता के साथ साइबर ठगी हो गई। उनके बैंक खाते से तीन दिन में 8 लाख 33 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में साइबर थाने की पुलिस ने पांच जनवरी को केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मामले में बैंक की भूमिका संदिग्ध है। उसने रामनगर और साइबर थाने पर भी बेवजह दौड़ाने का आरोप लगाया। रामनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि धोखाधड़ी की धनराशि पांच लाख से नीचे होने पर अपराध पंजीकृत किया जाता है। पीड़ित ने बताया कि 29 से लेकर 31 दिसंबर के बीच उसके खाते से निकासी हुई। जानकारी करने पर बैंक से पता चला कि मेल आईडी और फोन नम्बर बदलकर आईएमपीएस से एक बार मे 5 लाख और यूपीआई के जरिये कई बार मे रुपये ट्रांसफर किये गए। जो मुम्बई निवासी विजय पासवान के खाते में ट्रां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.