मेरठ, जनवरी 8 -- बहचौला फ्लाईओवर के पास बुधवार देर शाम प्राइवेट बस ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रोले से टकरा गई। बुधवार देर शाम मेरठ से एक प्राइवेट बस तेज रफ्तार में मवाना की ओर जा रही थी। बहचौला फ्लाईओवर से पहले अनियंत्रित बस ने ईंटों से भरे एक र्टैक्टर ट्रोले में टक्कर मार दी। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर ईंट बिखरने से यातायात प्रभावित हो गया और जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। एनएचएआई के कर्मचारी तत्काल एंबुलेंस और क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर बिखरी पड़ी ईंटो व क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...