नोएडा, फरवरी 8 -- रबूपुरा, संवाददाता। रौनीजा गांव में रविवार दोपहर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई। सड़क किनारे खेल रहे दो बच्चे ईंटों के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में ईंटों के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। जानकारी के मुताबिक रौनीजा गांव में रविवार को सड़क के किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां से ट्रॉली में ईंटों भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और ईंटों से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसमें भरी ईंटे वहां खेल रहे दो बच्चों के ऊपर जा गिरीं। इस हादसे में आठ वर्षीय भूपेंद्र और 11 वर्षीय मानव ईंटों के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों...