पीलीभीत, फरवरी 21 -- बिलसंडा। ईंटगांव से पहाड़गंज जाने वाली सड़क के बीच पानी निकासी की मुक्कमल व्यवस्था के लिये जिला पंचायत की ओर से पुलिया निर्माण कार्य का जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। ग्रामीणों की समस्या को दृष्टिगत जिपंस. दमयन्ती नरेन्द्र गंगवार ने इसको स्वीकृति दिलाई। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह मन्नू, नितिन त्रिवेदी, प्रधान रोहित कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...