पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। बिलसंडा में होली के दिन शुक्रवार को ईंटगांव पुलिस चौकी के पास वारदात हो गई। पुरानी रंजिश में मोहल्ले के ही 13 लोगों ने खेत पर जा रहे पिता पुत्र भाई व तीन साल की बच्ची पर हमला कर दिया। होली के अलगे दिन शनिवार को बरेली में उपचार के दौरान परिवार के मुखिया की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में गुस्सा भड़क गया। गुस्साये परिजनों ने शव को रोड पर रखकर गुस्सा जताया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद परिजन मान गए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक रामभरोसे (55) के बेटे देवकीनंदन की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। एसओ सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि दर्ज केस में मौत की धाराएं तरमीम की जाएगी। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.