लोहरदगा, मार्च 17 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के सेन्हा में नौजवान कमेटी ने इस्लाम धर्मावलम्बियों के सबसे पवित्र माहे रमजान के मौके पर इफ़्तार का आयोजन किया। इसमें मदरसा मोदररिस मौलाना जिब्राइल साहब ने आलमें इस्लाम के लोगों के हक में दुआएं कीं। इफ्तार में शामिल होकर भाईचारे का सन्देश दिया। लोगों ने एक साथ रोजा खोल इफ्तार किया। मौके पर मौलाना जिब्राइल ने कहा कि रमजान के मौके पर इफ़्तार पार्टी करा कर क्षेत्र का गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखने के साथ-साथ सभी समुदाय में आपसी भाईचारा बढ़ाना देना उद्देश्य है। रमजान की बरकत वाला महीना है। गरीबों को मदद करना एवं भाई चारगी को बढ़ाना सिखाता है। रोजा सभी को रखना चाहिए इससे सेहत में तंदुरुस्ती आती है। इफ़्तार के बाद क्षेत्र एवं देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.