इटावा औरैया, फरवरी 6 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय के सामने दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। पहले जमकर मारपीट हुई और बाद में एक पक्ष की कार में आग लगा दी गई। आग लगाने का आरोप कार्यालय के संविदा कर्मी पर लगा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। भरथना चौराहा निवासी राहुल शुक्रवार को किसी काम से एआरटीओ कार्यालय पहुंचा था। राहुल ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद एक संविदा कर्मी और उसके साथियों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। शुरुआत में दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.