नई दिल्ली, फरवरी 8 -- -संस्थान की भावी विकास योजनाओं को बनाने में मददगार होगा सर्वे नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिलशाद गार्डन स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) परिसर का डिजिटल सर्वे किया जाएगा। इसके जरिये परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं को मानचित्र पर अंकित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की मानें तो यह सर्वे परिसर के भावी विकास और विस्तार की योजनाएं बनाने से पूर्व जमीनी हकीकत को समझने के लिए किया जाएगा। इस सर्वे पर 6.91 लाख रुपये की लागत आएगी। इहबास में तंत्रिका संबंधी रोगों का उपचार होता है। इसमें प्रतिदिन औसतन तीन हजार लोग परामर्श लेने आते हैं। इसके परिसर का क्षेत्रफल करीब 111 एकड़ है, लेकिन केवल 20 प्रतिशत हिस्से में ही मौजूदा बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। पिछले वर्ष सितंबर में मुख्यमंत्री ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.