नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारत में भले ही इसकी बिक्री चर्चा में कम रहती हो, लेकिन विदेशों में मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) ने झंडे गाड़ दिए हैं। इस पॉपुलर ऑफ-रोड SUV ने एक्सपोर्ट के मामले में 307% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है और यही इसे फिर से सुर्खियों में ले आया है। कंपनी ने 7,970 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- कब लॉन्च होगी नई मारुति ब्रेजा? जानिए फीचर्स से इंजन तक कितनी बदलेगी SUV1,958 से 7,970 यूनिट तक की छलांग ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल जहां जिम्नी (Jimny) के 1,958 यूनिट निर्यात हुए थे, वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 7,970 यूनिट तक पहुंच गया, यानी एक साल में 307% की उछाल आई, जो किसी भी मॉडल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह भी पढ़ें- देश ही नहीं विदेश में भी बज...