नई दिल्ली, जनवरी 9 -- Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: बिटिया के जन्म के साथ ही माता-पिता की चिंता उसकी पढ़ाई और शादी की होने लगती है। वैसे तो ये लॉन्ग टर्म का प्लान होता है लेकिन सही समय पर निवेश करते हैं तो आपकी राह आसान हो जाती है। बिटिया की पढ़ाई या शादी के खर्चे का इंतजाम करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इस स्कीम में आप हर साल 1 लाख रुपये का निवेश कर 45 से 47 लाख रुपये तक का इंतजाम कर सकते हैं। -योजना के तहत अकाउंट केवल बालिका के कानूनी अभिभावकों द्वारा ही खोला जा सकता है, जो या तो बच्ची के जैविक माता-पिता हों या न्यायालय द्वारा नियुक्त अभिभावक हों। बालिका के लिए खाता 10 वर्ष की आयु से पहले खोला जाना चाहिए। खाते की मैच्योरिटी अवधि खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष है और बालिका के 18 वर्ष की आयु ...