लखनऊ, फरवरी 24 -- - पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ने कहा कि आय सीमा में इजाफे से बढ़ेंगे लाभार्थी - कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों को अब 2250 की जगह 3000 रुपये मिलेगी स्कॉलरशिप लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार इस साल आठ लाख और ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगी। कुल मिला कर इस साल 38 लाख ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एससी अभ्यर्थियों की तरह ही छात्रवृत्ति के लिए ओबीसी अभ्यर्थियों के परिवार की आय सीमा बढ़ाकर ढाई लाख कर दी है। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पहले कक्षा 9 और 10 के ओबीसी अभ्यर्थियों को 2250 रुपये छात्रवृत्ति मिलती थी। मुख्यमंत्री ...