प्रदीप शर्मा, दिसम्बर 28 -- यूपी में जागरूकता अभियान के तमाम दावों के बावजूद साइबर अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रयागराज में दिसंबर में साइबर ठगी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। आधे महीने में साइबर क्राइम थाने में 21 बड़ी ठगी के मामले दर्ज हुए। जबकि, इसके पहले नवंबर में सर्वाधिक 18 लोगों से ठगी की एफआईआर दर्ज हुई थी। इस साल अब तक कुल 96 लखपतियों को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया। गौरतलब है कि पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी के मामले साइबर क्राइम थाने में दर्ज किए जाते हैं जबकि, पांच लाख रुपये से कम की साइबर ठगी स्थानीय थाने अथवा साइबर सेल में दर्ज होती है। साइबर थाने के रिकॉर्ड की बात करें, तो इस महीने की 14 तारीख तक कुल 21 मामले दर्ज हुए। इसमें सबसे बड़ी 40 लाख रुपये तो सबसे कम छह लाख रुपये तक की ठगी की घटना दर्ज की गई जबकि, नवंबर में 18, अक...