गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- ट्रांस हिंडन। विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए इस वित्तीय वर्ष जोन तीन में 117 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाएंगे। जोन से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इसके स्वीकृत होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। गर्मियों में हर साल लोड बढ़ जाता है। ओवरलोडिंग, जर्जर तार व अन्य उपकरणों की खराबी के चलते भीषण गर्मी में लंबे पावर कट लगते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए साल 2025-26 के लिए विद्युत निगम ने गाजियाबाद जोन तीन में 117 करोड़ रुपये के कार्य कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हालांकि पिछले दो वित्तीय वर्ष के कार्य ही अभी पूरे नहीं हुए हैं। साल 2023-24 में जोन तीन में 75 करोड़ रुपये की लागत से 691 कार्य जोन होने थे, जिनमें से सात कार्य अभी भी अधूरे हैं। 2024-25 में 108 करोड़ की लागत से 429 कार्यों को 31 मार्च तक पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.