समस्तीपुर, नवम्बर 17 -- समस्तीपुर। जलवायु परिवर्तन से लगातार खेती को प्रभावित होते देख कृषि विभाग वैकल्पिक खेती पर बल दे रहा है। रबी की खेती के समय मौसम की बेरुखी व समय पर सरकारी बीज नहीं मिलने के कारण किसान भी वैकल्पिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस बार दलहन तिलहन के साथ साथ सब्जी की फसल व पशु चारा उपजाने का भी विभाग ने लक्ष्य तय किया है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक पिछात गेंहू लगाने का समय अनुकूल माना जाता है। लेकिन स्थिति यह है कि रबी के आगात फसल की खेती भी अब तक नहीं हो सकी है। मौसम प्रतिकूल होने के कारण किसान खेती करने से हिचक रहे हैं। जिन खेतों में फसल की बुआई हो चुकी है वहां हर 10 से 15 दिन पर किसानों को पटवन करने की मजबूरी है। इसको लेकर जिले में अपेक्षाकृत कम अवधि में तैयार होने वाली दलहनी व तेलहनी फसलों की खेती का लक्ष्य बढ़ाया ग...