नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने दिसंबर 2025 के लिए ईयरएंड डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी का ये डिस्काउंट पूरे साल की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस महीने कंपनी अपनी लग्जरी सेडान सिटी पर 1,57,700 रुपए के बेनिफिट दे रही है। इतना नहीं अब इसकी नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भी 11,95,300 रुपए हो गई है। होंडा सिटी में e:HEV के साथ SV, V, VX और ZX वैरिएंट आते हैं। दूसरी तरफ, कंपनी सिटी e:HEV मॉडल पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दे रही, लेकिन कार खरीदने पर ग्राहकों को 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी जरूर मिलेगी। भारत में इसका मुकाबला स्कोडा स्लाविया, हुंडई वरना और फॉक्सवैगन वर्टूस से होता है। ऐसे में आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब ये सबसे बढ़िया मौका है। यह भी पढ़ें- अपनी नई XEV 9s की डिमांड के लिए महिंद्रा तैया...