हरिद्वार, जनवरी 12 -- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर वर्ष के पहले स्नान को लेकर धर्मनगरी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 14 जनवरी को स्नान पर्व के दौरान करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। मकर संक्रांति स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ही भारी वाहनों को रोकने के निर्देश दिए हैं। केवल आवश्यक वस्तुओं से लदे भारी वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई जगह डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। डायवर्जन प्लान चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट...