खगडि़या, दिसम्बर 2 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में पछुआ हवा से इस सप्ताह लोगों को और सर्दी सताएगी। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का इस सप्ताह पूर्वानुमान है। अगले 3 दिसंबर तक पांच से छह किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। वही दिन में इन दिनों धूप खिल रही है। वही शाम होते ही लोगों को ठंड सता रही है। मंगलवार को अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक सुबह में धुंध छाया रहेगा। जिससे विजिबलिटी में कमी आएगी। हालंाकि आगामी 3 दिसंबर तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। इस सप्ताह दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी की संभावना है। सोमवार को अधिकतम 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभा...