संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में केन्द्रीय विद्यालय का संचालन इस शैक्षिक सत्र में भी नहीं हो सका। जबकि इसके संचालन को लेकर सभी तैयारियों को पूर्व में ही पूरा कर लिया गया था। डायट में कमरे तैयार कर लिए गए। तत्कालीन जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने अन्य तैयारियों के लिए क्रिटिकल गैप से धनराशि भी उपलब्ध करा दिया था। विद्यालय संचालन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी। लेकिन शासन से इसके संचालन को लेकर स्वीकृति नहीं मिल सकी। ऐसे में सारी तैयारियों के बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका। तत्कालीन जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने जिले में केंद्रीय विद्यालय खुलने के लिए जमीन पहले ही आवंटित कर दिया था। उन्होंने अभिलेखों में केंद्रीय विद्यालय के नाम जमीन का हस्तानांतरण भी करा दिया। इसकी सूचना डीएम ने सचिव माध्यमिक शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.