नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नया साल 2026 ज्योतिष गणना के मुताबिक काफी महत्वपूर्ण है। नए साल की शुरुआत में कई शुभ संयोग बन रहा है, जो कई मायनों में शुभ होगा। पंचांग के मुताबिक साल का पहला दिन गुरुवार को पड़ रहा है। यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। साथ ही पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर पहला दिन पड़ रहा है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो सुख-समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को रवि योग भी बन रहा है, जो रात 10:48 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:14 बजे तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को काफी शुभ माना जाता है। यह योग धन लाभ के लिए विशेष फलदायी माना गया है। ऐसे में इस दिन कुछ गुप्त उपाय करना शुभ फलदायी साबित हो सकते हैं।पहला उपाय जैसा कि 1 जनवरी को शुक्र...