संवाददाता, जून 10 -- महाकुंभ से पहले यमुना के किनारे खुला यूपी का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट देखते ही देखते प्रयागराज के बेस्ट डेस्टिनेशन में शुमार होने लगा। इस रेस्टोरेंट में करीब ढाई महीने के लिए सन्नाटा होने वाला है। मॉनसून के दौरान अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन निगम मुख्यालय ने एहतियातन यह निर्णय लिया है कि आगामी 15 जुलाई से इसका संचालन स्थगित रहेगा। यह रेस्टोरेंट सितंबर के अंत तक बंद रहेगा, जिसके बाद दोबारा खोलने पर सितंबर के आखिरी तक निर्णय लिया जाएगा। इसकी वजह यही है कि प्रयागराज में मध्य अक्तूबर तक गंगा और यमुना उफान पर रहती हैं। करीब एक वर्ष पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब पर बना, जो प्रयागराज के पर्यटन नक्शे पर एक नई पहचान बन गया है। ऐसा रेस्टोरेंट उत्तर प्रदेश में कहीं भी नहीं है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.