मुजफ्फरपुर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर शहर की ख्याति आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री से है। उनके धरोहर को सभी को मिलकर सहेजने की जरूरत है। ये बातें मंगलवार को आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री न्यास और रजा फाउंडेशन की ओर से आयोजित शास्त्री जी के जयंती समारोह में अतिथियों ने कहीं। कार्यक्रम दो सत्रों में चला। पहला सत्र विचार विमर्श और दूसरा सत्र काव्य पाठ के रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम सुब्रत कुमार सेन ने किया। न्यास के सचिव प्रो. गोपेश्वर सिंह ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में शास्त्री जी की छोटी नतिनी ने उनकी कविता को गीत के रूप में प्रस्तुत किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधार्थी शेखर सुमन ने शास्त्री जी से हुए अलग अलग साक्षात्कारों के बारे में बताया। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि जिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.