अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। अलीगढ़ में इस वर्ष 9 बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 31 लोगों की मृत्यु हुई। आरटीओ कार्यालय से इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। अधिकतर में लापरवाही से वाहन चलाने के मामले प्रकाश में आए हैं। 16 फरवरी को दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हुई। बस ने लापरवाही से कार में टक्कर मारी थी। 12 मार्च को हुई दुर्घटना में कैंटर ने लापरवाही से वाहन मोड़ते समय बाइक को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई। 27 मार्च को हुई सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी। 3 लोगों की मौत हुई। 28 मार्च को हुई दुर्घटना में चालक की लापरवाही सामने आई। इसमें 3 लोगों की मृत्यु हुई। 8 मई को हुई सड़क दुर्घटना में 5, 11 मई को 3, 1 जून को 4, 8 जून को 4, 23 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौ...