सीवान, जनवरी 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना को लेकर हर वर्ग में खासा उल्लास देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे बसंत पंचमी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भक्ति और उत्सव का माहौल बनने लगा है। आने वाले दिनों में पूजा पंडालों की रौनक और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा जिला भक्तिमय नजर आएगा। तैयारी में जुटीं पूजा समितियां नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरस्वती पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा समितियां चंदा संग्रह के साथ-साथ पंडाल, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं पर फोकस कर रही हैं। शहर के शुक्ला टोली, शांति वट वृक्ष, कसेरा टोली, शास्त्री नगर, जयप्रकाश नगर, महादेवा, निराला नगर समेत कई इलाकों में समितियों ने तैयारियों को अंतिम रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.