अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़। यूपी स्टेट हज कमेटी लखनऊ और हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के निगरानी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैनेडी हॉल में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मास्टर हज ट्रेनर शारिक अल्वी ने कहा कि हज प्रशिक्षण शिविर में हाजियों को हज के सभी रुक्नों की व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दी जाती है। डॉ. मोहम्मद अब्बास नियाजी ने कहा कि हज आर्थिक और शारीरिक उपासना का संयोजन है। हज और उमरा के रुक्नों के बारे में हाजियों का जानना लाभकारी है। इमाम-ए-जुमा एएमयू सैयद जाहीद हुसैन ने कहा कि हज या इस्लाम का कोई भी कार्य केवल रस्म नहीं है, बल्कि यह उच्च और महान उद्देश्य का वाहक होता है। हज ट्रेनर मईनुद्दीन ने बताया कि इस साल 430 हाजियों को हज यात्रा पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर डॉ. मुफ्ती मोहम्मद आमिर समदानी, डॉ. एस जावेद अख्तर, खालिद...