रांची, फरवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार वर्ष 2026 में झारखंड को कुपोषण और एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी रणनीति के तहत काम करेगी। झारखंड राज्य पोषण मिशन ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य की दोनों समस्याओं को खत्म करने की दिशा में कई क्षेत्रों पर फोकस किया है। इसमें सबसे प्रमुख क्षेत्र कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के लिए रणनीतिक कार्रवाई यानी समर अभियान को पूर्व के वर्षों की तरह वर्ष 2026 में मजबूती से क्रियान्वित करना है। दरअसल महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के नए सचिव उमा शंकर ने शुक्रवार को राज्य पोषण मिशन के कार्यों की समीक्षा की। विभाग के अधिकारियों ने विभागीय सचिव को कुपोषण निवारण के लिए अब तक किए गए कार्यों और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के मुख्य फोकस क्षेत्र की जानकारी दी। उन्हें बताया गया...