गाजियाबाद, अगस्त 2 -- एनएच-नौ पर यूपी गेट से दिल्ली में प्रवेश करने वाले हजारों वाहन चालकों को जल्द जाम से राहत मिलने वाली है। यूपी गेट स्थित एमसीडी टोल बूथ को हटाया जाएगा। दिल्ली आने जाने वाले लोग सरकार के इस फैसले से खुश हैं।रोजाना हजारों लोग यहां से गुजरते हैं यूपी गेट से दिल्ली की ओर रोजाना हजारों की संख्या में लोग नौकरी और अन्य कार्यों के लिए जाते हैं। यह नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई क्षेत्रों से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए प्रमुख रास्तों में से एक है, जिसके चलते इस पर हर समय वाहनों का दबाव रहता है। नोएडा की एक निजी कंपनी में कैब चलाने वाले हर्ष कुमार ने बताया कि टोल वसूली मासिक पास, फास्टैग और नकद तीनों माध्यमों से की जाती है, लेकिन सुव्यवस्थित प्रक्रिया न होने के कारण टोल बूथ पर अव्यवस्था फैल जाती है। निजी वाहनों को भी लंबी कतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.